घर में बरकत और खुशहाली लाता हैं इन 5 चीजों का सही स्थान

By: Ankur Mon, 01 Feb 2021 10:28:08

घर में बरकत और खुशहाली लाता हैं इन 5 चीजों का सही स्थान

वास्तु का व्यक्ति के जीवन में आने वाली खुशियों से गहरा नाता होता हैं। घर का निर्माण करते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाता हैं ताकि जीवन में सकारात्मकता बनी रहे। इसी के साथ ही घर में कौनसी वस्तु कहां रखी जाए यह आपके घर में बरकत और खुशहाली का कारण बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनको सही दिशा में रखा जाए तो यह उत्तम फल प्रदान करती हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

मां लक्ष्मी की प्रतिमा

मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी हैं। उत्तर दिशा को धन की दिशा माना गया है। वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में कमल के आसन पर विराजमान मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर जिसमें वे अपने हाथों से सोने के सिक्को की बारिश कर रही हो। वास्तु विज्ञान के अनुसार, इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिससे आपके घर में धन-धान्य की बरकत होती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,wealth and prosperity,positivity in life ,वास्तु टिप्स, वास्तु टिप्स हिंदी में, जीवन में सकारात्मकता, बरकत और खुशहाली

भरी सुराही या मटका

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप चाहते हैं कि घर में धन की बरकत बनी रहे तो अपन घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी मिट्टी की सुराही अथवा घड़ा रखना चाहिए। इससे कभी भी पैसों कि किल्लत नहीं होती है। घड़े या सुराही को रखते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि यहा खाली न हो। जैसे ही इसमें पानी कम होने लगे उसे बदलकर नया पानी भरकर रख दें।

धातु से निर्मित मछली और कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धातु का बना कछुआ और मछली रखना बहुत ही शुभ रहता है। धातु के बने कछुए और मछली को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है। कछुआ रखने से घर में न सिर्फ सुख समृद्धि आती है बल्कि इसे वास्तु दोष के निवारण के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,wealth and prosperity,positivity in life ,वास्तु टिप्स, वास्तु टिप्स हिंदी में, जीवन में सकारात्मकता, बरकत और खुशहाली

तोते की तस्वीर

जिस घर में पढ़ने वाले बच्चे हो उस घर में तोते की तस्वीर लगाना बहुत शुभ रहता है। वास्तु के अनुसार यदि उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर लगाई जाए तो पढ़ाई करने वाले बच्चे के लिए यह बहुत फायदेमंद रहता है।

घर में रखें धातु का पिरामिड

वास्तु के अनुसार घर में पिरामिड रखने से सकारात्मकता का संचार होता है। पिरामिड कई परेशानियों को दूर करने में कारगर होता है। आप अपने घर में चांदी, पीतल अथवा तांबे से बनी पिरामिड रख सकते हैं। इसे समान्यतः घर की उत्तर दिशा में रखने से धन में बरकत होती है। इसके अलावा यदि बच्चे की पढ़ने की मेज पर पिरामिड रखने से पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। तो वहीं पिरमिड को यदि ऐसे स्थान पर रखा जाए जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ सबसे ज्यादा समय बिताते हो तो उनमें प्यार बढ़ता है।

ये भी पढ़े :

# आपकी खुशियों का कारण बनेगी लौंग, इन उपायों से आएगी बरकत

# भूलकर भी ना करें पूजाघर में इन चीजों को रखने की गलती, होगा नुकसान

# ना करें पूजा-पाठ से जुड़ी इन चीजों को जमीन पर रखने की गलती

# महिला और पुरुष के लिए अलग है अंगों के फड़कने का महत्व, आइये जानें

# आपके करोड़पति बनने का इशारा करती हैं हथेली की ये रेखाएं, कभी नहीं होती धन की कमी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com